लाइव न्यूज़ :

इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौता मार्च 2022 में लागू होने की उम्मीद: अमेरिकन एयरलाइंस

By भाषा | Updated: December 5, 2021 10:43 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के साथ अपने ‘कोडशेयर’ समझौते के लिए अमेरिका सरकार से आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में है और इस समझौते के मार्च 2022 तक लागू हो जाने की उम्मीद है। अमेरिकी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘अमेरिकन एयरलाइंस’ और ‘इंडिगो’ ने सितंबर में घोषणा की थी कि उन्होंने कोडशेयर समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनी को 29 मार्गों पर भारतीय कंपनी की उड़ानों की सीटों को अपनी वितरण प्रणाली पर बेचने की अनुमति होगी।

विमानन भाषा में कोडशेयर समझौता होने पर विमानन सेवाएं यात्रियों को अधिक गंतव्य के विकल्पों की सुविधा देने के लिए एक-दूसरे को अपनी उड़ानों के टिकट बेच सकती हैं।

अमेरिकी कंपनी ने 10 साल के अंतराल के बाद 12 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान सेवा बहाल की थी।

अमेरिकन एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक (बिक्री) टॉम लैटिग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि विमान सेवा की सिएटल से बेंगलुरू की उड़ान सेवा चार जनवरी के पूर्व निर्धारित समय के बजाय 25 मार्च को शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक कॉरपोरेट यात्रा में सुधार नहीं देखा है। हम जानते हैं कि मार्ग (सिएटल-बेंगलुरु) विशेष रूप से कॉरपोरेट यातायात पर बहुत अधिक निर्भर करेगा और हमने तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी ने विभिन्न कंपनियों के साथ अमेरिका में 2,000 से अधिक समझौते किए हैं।

भारत-अमेरिका मार्गों और भारत-यूरोप मार्गों पर ‘वन-स्टॉप’ (मार्ग में एक जगह रुकने वाली) उड़ानें मुहैया कराने वाली कतर एयरवेज और अमीरात एयरलाइंस जैसी विमानन कंपनियां का दबदबा है।

यह पूछे जाने पर कि वह भारत-अमेरिका मार्गों पर खाड़ी विमान वाहकों से प्रतिद्वंद्वता को कैसे देखते हैं, लैटिंग ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हमें हमारी ‘वन-स्टॉप’ सेवाओं पर यातायात निश्चित ही मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि किन्हीं तीसरे देशों (वन-स्टॉप उड़ानों) के जरिए यात्रियों को लाने वाली विमानन कंपनियों से यातायात हमारी कंपनी में आएगा। यह हमारा लक्ष्य होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत सरकार को निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करना चाहिए, लैटिग ने कहा, ‘‘यह वास्तव में सरकार को तय करना है कि वे कब इसे बहाल करेगी और कितनी उड़ानों की अनुमति देगी।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस, इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौते के लिए अमेरिका सरकार से आवश्यक मंजूरी लेने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सभी स्वीकृतियां मिल जाने के बाद, हम क्रियान्वयन चरण में जाएंगे और हमें इसके 2022 की पहली तिमाही में लागू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां