लाइव न्यूज़ :

स्वराज, जेटली पर टिप्पणी से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ : उदयनिधि

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:46 IST

Open in App

चेन्नई, सात अप्रैल द्रमुक की युवा इकाई के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को इनकार किया कि भाजपा के दिवंगत नेताओं सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के बारे में चुनाव प्रचार के दौरान टिप्पणी कर उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी नोटिस पर जवाब देते हुए उदयनिधि ने कहा कि उनके समूचे भाषण पर गौर नहीं किया गया और केवल दो लाइनों का हवाला दिया गया है।

चुनाव आयोग ने उदयनिधि को बुधवार शाम पांच बजे के पहले नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया था और ‘‘ऐसा नहीं होने पर आगे बिना बताए कदम उठाने के बारे में कहा गया था।’’

अपने जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि दो लाइनों के संदर्भ पर फैसला करते समय उनके समूचे भाषण के सार और इरादे की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने दलील दी कि चुनाव आयोग को समूचा बयान प्रस्तुत करना चाहिए।

उदयनिधि ने कहा, ‘‘शुरुआत में ही मैंने इनकार किया कि मैंने आचार संहिता का किसी प्रकार से उल्लंघन किया।’’

नोटिस में कहा गया था कि चुनाव आयोग को भाजपा से एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया कि उदयनिधि स्टालिन ने 31 मार्च को धारापुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सुषमा स्वराज और अरुण जेटली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गयी प्रताड़ना और दबाव को नहीं सहन कर पाए जिससे उनकी मौत हो गयी।’’

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार चार अप्रैल को खत्म हुआ और मतदान मंगलवार को हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो