लाइव न्यूज़ :

कोचीन शिपयार्ड ने कोच्चि वाटर मेट्रो को पहली इलेक्ट्रिक नौका सौंपी

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:18 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 31 दिसंबर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) के तहत वाटर मेट्रो परियोजना के लिए बनायी जा रहीं, बैटरी संचालित 23 इलेक्ट्रिक नौकाओं में से पहली नौका शुक्रवार को सौंप दी।

यहां शिपयार्ड में एक कार्यक्रम में केएमआरएल के एमडी लोकनाथ बेहरा और उनकी पत्नी मधुमिता बेहरा की मौजूदगी में, निकाय को पहली नौका सौंपी गयी।

सीएसएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मधु एस नायर, केएमआरएल के निदेशक के आर कुमार, डी के सिन्हा, सीएसएल निदेशक बिजॉय भास्कर, वी जे जोस, वाटर मेट्रो के महाप्रबंधक शाजी जनार्द्धन तथा अन्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मधुमिता बेहरा ने इस नौका को मुजिरिस नाम दिया। बैटरी संचालित वाटर मेट्रो नौका में 100 यात्री बैठ सकते हैं।

केएमआरएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना के तहत कोचीन शिपयार्ड द्वारा दी जाने वाली 23 नौकाओं में से यह पहली नौका है। पांच नौका अभी बन रही हैं और कुछ महीनों में केएमआरएल को सौंपी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू