लाइव न्यूज़ :

केरल में तटीय क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:44 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जून समुद्री विशेषज्ञों ने शनिवार को चेतावनी दी कि केरल के तटीय इलाकों में आने वाले सालों में समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी की वजह से जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज कोच्चि स्थित केंद्रीय समुद्री मत्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में विशेषज्ञों ने यह बात कही। ऊंची लहरों और समुद्र के कटाव के कारण तटीय समुदाय के समक्ष आने वाली आपदाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वेबिनार के दौरान विशेषज्ञों ने मैंग्रोव वनीकरण पर जोर देते हुए तटीय वनस्पतियों को बहाल किये जाने की मांग की। उनके मुताबिक यह तटीय क्षेत्र की सुरक्षा में जैविक ढाल का काम करेगा और इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन बचाएगा।

सीएमएफआरआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक वेबिनार में कहा गया कि हाल में आए दो चक्रवाती तूफान ताउते और यास के कारण केरल के समूचे तटीय क्षेत्र में “समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी” (स्टॉर्म सर्ज) देखने को मिली।

विज्ञप्ति के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद महासागर के जल के तेजी से गरम होने की वजह से आने वाले सालों में तटीय क्षेत्रों में ऐसे ‘स्टॉर्म सर्ज’ के बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती हवाओं की वजह से तूफानी लहरें पैदा होती हैं और इनकी वजह से तटीय इलाकों की बस्तियों में ऊंची लहरें, समुद्री कटाव और बाढ़ देखने को मिलती हैं। यह हाल में देखा गया है विशेष रूप से चेलानम जैसे क्षेत्रों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं