लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक बल ने एक जहाज के चालक दल के छह सदस्यों को बचाया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:34 IST

Open in App

मंगलुरू, 21 मार्च केरल के कासरगोड में तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर समुद्र में डूब गये एक जहाज के चालक दल के छह सदस्यों को तटरक्षक बल ने बचाया।

तटरक्षक बल ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘एमएसवी साफिना-अल-मिर्जल’ जहाज 120 टन मसालों, खाद्यान्न, सब्जियों, बालू और ग्रेनाइट लेकर 19 मार्च को ओल्ड मंगलुरू बंदरगाह से रवाना हुआ था।

उसने बताया कि नियमित उड़ान पर गये तटरक्षक बल के डोर्नियर को शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर संकट कॉल प्राप्त हुआ, उसने जहाज के मलबे का पता लगाया और फिर आधे घंटे बाद उसने उसके चालक दल के सदस्यों को समुद्र में तैरत देखा।

तटरक्षक बल ने बताया कि फिर एक लिफ्ट राफ्ट गिराया गया और चालक दल उस पर सवार हो गया। बल के अनुसार फिर एक घंटे से भी कम समय में वहां एक नौका लाया गया तथा उन सभी को बचाया गया और उन्हें फिर मंगलुरू बंदरगाह ले जाया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार चालक दल के सभी सदस्यों की हालत ठीक है। बचाव दल के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इंजन रूम में पानी घुस जाने से जहाज डूब गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए