लाइव न्यूज़ :

तटरक्षकों ने कारवार के पास सात मछुआरों को बचाया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 11:32 IST

Open in App

मंगलुरु, छह नवंबर तटरक्षक बल ने समय पर और त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में कारवार के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद संकट में फंसे सात मछुआरों की जान बचा ली।

तटरक्षक बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना के बाद तटरक्षक बल की कर्नाटक टीम ने मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया और शुक्रवार को नौका में लगी आग को बुझा दिया।

न्यू मैंगलोर के समुद्री बचाव उप केन्द्र (एमआरएससी) को रात करीब 10 बजे नौका ‘आईएफबी वर्दा’ में आग लगने की सूचना मिली। तटरक्षक बचाव पोत ‘सी155’ मौके पर गया और सात मछुआरों को मछली पकड़ने वाली अन्य नौका आईएफबी वज्र पर पहुंचाया। खराब मौसम के बीच तटरक्षक बल को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

तटरक्षक दल ने आईएफबी वज्र को कारवार बंदरगाह तक पहुंचाने में मदद की। शनिवार तड़के चार बजे नौका को तटीय सुरक्षा पुलिस, कारवार को सौंप दिया गया। तटीय पुलिस आगे की जांच करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी सात मछुआरों की सेहत ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा