लाइव न्यूज़ :

ताउते के कारण उफनते सागर के बीच फंसे मछुआरों को तटरक्षक बल ने बचाया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को बताया गया कि चक्रवात ताउते के कारण कोच्चि तट से कुछ दूरी पर उफनते सागर के बीच फंसे 12 मछुआरों को 16 मई को बचा लिया गया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और शाम तक इसके गुजरात के तट तक पहुंचने का अनुमान है।

बल की ओर से ट्विटर पर बताया गया, ‘‘भारतीय मछुआरों की जीसस नाम की नाव कोच्चि से 35 समुद्री मील की दूरी पर फंसी हुई थी। आईसीजी के पोत आर्यमान ने उस नौका तथा उस पर फंसे 12 लोगों को बचाया। उफनते समुद्र के बीच से इन्हें 16 मई की रात को कोच्चि लाया गया। नौका सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं।’’

आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था।

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर तूफान की विकरालता कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र