लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक ने तीन राज्यों के बाढ़ प्रभावित जिलों से 215 लोगों को बचाया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने पिछले एक सप्ताह में महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित जिलों में 215 लोगों को बचाया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

बयान में कहा गया है कि आईसीजी के आपदा राहत दल (डीआरटी) उन क्षेत्रों में पहुंचे, जो बाढ़ का पानी भरने के कारण पहुंच से बाहर हो गए हैं, विशेष रूप से महाराष्ट्र के चिपलून और महाड जिले और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के उमलिजूग, खड़गेजूग, बोडजुग द्वीप और किन्नर गांव।

आईसीजी के बयान में कहा गया है कि समर्पित प्रयासों के साथ, डीआरटी ने इन क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करायी।

गोवा में, आईसीजी के विमानों ने गंजेम बांध, उसगांव और कोडली क्षेत्रों का हवाई आकलन किया है।

बयान में कहा गया है कि आईसीजी के हेलीकॉप्टर ने फंसे हुए लोगों के लिए भोजन के पैकेट और पीने के पानी सहित लगभग 100 किलोग्राम राहत सामग्री गिरायी है।

बयान में कहा गया है, ‘‘आईसीजी के प्रयासों से इन तीन राज्यों में आज तक मौजूदा बचाव अभियान के तहत 215 लोगों की कीमती जान बचाने में मदद मिली है।’’

बयान में कहा गया है कि रत्नागिरी में आईसीजी के हवाई स्टेशन की सेवाओं को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को हवाई मार्ग से ले जाने, राहत सामग्री और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों तक भी विस्तारित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे