लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक ने दो श्रीलंकाई नौकाओं को छोड़ा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 01:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ मार्च भारतीय तटरक्षक ने अनधिकृत संचार उपकरण और नशीले पदार्थ रखे होने के संदेह में गत 5 मार्च को मिनिकॉय के पास से पकड़ी गई तीन श्रीलंकाई नौकाओं में से दो नौकाओं को मंगलवार को यहां छोड़ दिया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि तीसरी नौका और उसके चालक दल के सदस्यों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा, ‘‘दो नौकाओं- रानी 03 और रानी 08 - और चालक दल के सदस्यों को निर्दोष पाया गया और उन्हें रिहा कर दिया गया है और वे श्रीलंका जाने के रास्ते में हैं। तटरक्षक का एक जहाज भी उनके साथ गया है।’’

सूत्रों ने कहा, ‘‘हालांकि, आकर्ष डुवा नौका के चालक दल के छह सदस्यों को मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को सौंप दिया गया है और उनकी न्यायिक हिरासत हासिल करने के लिए उन्हें नेय्यातिनकारा में एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।’’

अनधिकृत संचार उपकरण और नशीले पदार्थ कथित रूप से रखने के लिए भारतीय तटरक्षक ने मिनिकॉय तट के पास से श्रीलंका की मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त किया था। इसके बाद संबंधित एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त जांच शुरू की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा