लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक के 10 नए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को बेड़े में शामिल करने की संभावना

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:26 IST

Open in App

जाखौ (कच्छ, गुजरात), एक दिसंबर भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के मई 2022 तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से खरीदे गए 10 नए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को बेड़े में शामिल करने की संभावना है। आईसीजी के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा आईसीजी 2021 में एक तटवर्ती गश्ती पोत (ओपीवी) और 2025 तक दो प्रदूषण नियंत्रण जहाजों (पीसीवी) को बेड़े में शामिल करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘आत्मानिर्भर भारत अभियान के अनुरूप आईसीजी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु से 16 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-तीन की खरीद के लिए अनुबंध किया है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि 16 एएलएच में से छह को पहले ही आईसीजी में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘शेष 10 हेलीकॉप्टर को मई 2022 तक शामिल किए जाने की संभावना है।’’ आईसीजी के बेड़े में वर्तमान में डोर्नियर और एएलएच जैसे कुल 68 विमान हैं। बेड़े में अभी अलग-अलग श्रेणी के 158 जहाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया