लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘यास’ से निपटने को तैयार है तटरक्षक

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:32 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, 22 मई भारतीय तटरक्षक देश के पूर्वी तट पर विकसित हो रहे चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के कारण उत्पन्न हो सकने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटे हैं।

तटरक्षक द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तरी अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 22 मई को बना कम दबाव का क्षेत्र 24 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

‘यास’ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है।

तटरक्षक ईस्टर्न सीबोर्ड ने चक्रवात के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ईस्टर्न सीबोर्ड में तटरक्षक स्टेशन, जहाज और विमान हाई अलर्ट पर हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल में चक्रवातीय तूफान के मद्देनजर कोलकाता पोर्ट टस्ट्र (श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह भी तैयारियों में जुटा हुआ है।

बंदरगाह जानमाल, जहाजों तथा अन्य संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है।

बंदरगाह के अध्यक्ष विनित कुमार ने कहा कि बंदरगाह के अधिकारियों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि चक्रवातीय तूफान के यहां पहुंचने से पहले सभी जहाजों के लंगर पड़ जाएं और कोई भी जहाज नदी की गोदी में ना रहे।

उन्होंने बताया कि कोलकाता डॉक सिस्टम और हल्दिया डॉक सिस्टम कॉम्प्लेस में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह