लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप से 370 किलोमीटर दूर 11 मछुआरों के साथ लापता नौका का पता लगाया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बुधवार को लापता नौका मर्सिडिज का पता लक्षद्वीप से 370 किलोमीटर दूर लगाया और जिसपर सवार 11 मछुआरे सुरक्षित हैं। यह नौका शनिवार से लापता थी । आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है ।

आईसीजी के बयान के अनुसार, मर्सिडिज नौका छह अप्रैल को मछली पकड़ने वाले बंदरगाह थेंगापट्टनम से रवाना हुई थी और ये मछुआरे केरल के पश्चिम में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिये 30 दिनों के लिये गए थे ।

इसमें कहा गया है कि पिछले शनिवार को तमिलनाडु के मात्स्यकी प्राधिकार ने मछली पकड़े के परिचालन क्षेत्र में मलवा देखा और अनुमान लगाया कि यह नौका संभवत: डूब गयी हो और इसी के संबंध में आईसीजी को सूचित किया ।

बयान के अनुसार, आईसीजी ने पिछले शनिवार को मर्सिडिज के लिये तलाशी एवं बचाव मिशन गोवा से 1100 किलोमीटर दूर शुरू किया था । चार दिनों तक तलाश के बाद लक्षद्वीप से 370 किलोमीटर दूर लापता नौका का पता लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल