लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक महानिदेशक ने अधिकारियों को बुनियादी ढांचे के विकास, नीति समीक्षा से अवगत कराया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:29 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक कृष्णस्वामी नटराजन ने लगातार बढ़ती समुद्री चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए आगामी बुनियादी ढांचे के विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहल से अधिकारियों को अवगत कराया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नटराजन ने यहां अपने क्षेत्रीय मुख्यालय की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान आईसीजी के संचालन और ढांचागत विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और जवानों को नीतिगत समीक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास, तटरक्षक बेड़े में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहल से अवगत कराया।’’ उन्होंने कहा कि समुद्री चुनौतियों का मुकाबला करने और नापाक तत्वों के प्रभावी प्रतिरोध के रूप में कार्य करने के लिए, तटरक्षक बल ने पिछले एक दशक के दौरान बुनियादी ढांचे और नए मंचों को शामिल करने के मामले में तेजी से वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि चार उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके तीन भी शामिल किए गए हैं और भुवनेश्वर में स्थित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मामले में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तटरक्षक बल एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ रहा है।’’

नटराजन ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की और उन्हें विभिन्न परिचालन पहलुओं और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में आईसीजी की हालिया उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग