तटरक्षक बल ने मिनिकॉय द्वीप के पास 300 किलो हेरोइन, पांच एके-47 राइफल लेकर जा रही नौकाओं को पकड़ा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:10 IST2021-03-18T21:10:36+5:302021-03-18T21:10:36+5:30

Coast Guard caught boats carrying 300 kg heroin, five AK-47 rifles near Minicoy Island | तटरक्षक बल ने मिनिकॉय द्वीप के पास 300 किलो हेरोइन, पांच एके-47 राइफल लेकर जा रही नौकाओं को पकड़ा

तटरक्षक बल ने मिनिकॉय द्वीप के पास 300 किलो हेरोइन, पांच एके-47 राइफल लेकर जा रही नौकाओं को पकड़ा

नयी दिल्ली, 18 मार्च भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बृहस्पतिवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप के पास तीन संदिग्ध नौकाओं को रोका, जिसमें 1000 कारतूसों के साथ 300 किलोग्राम हेरोइन और पांच एके-47 राइफलें थीं।

आईसीजी ने ट्विटर पर कहा कि इन नौकाओं को आगे की जांच के लिए निकटतम बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है।

बल ने ट्वीट किया, ‘‘आईसीजी ने तेज समुद्री हवा के बीच चलाए गए एक समन्वित अभियान में, मिनिकॉय द्वीप से तीन संदिग्ध नौकाओं को रोका जिसमें 1,000 कारतूस और 300 किलोग्राम हेरोइन के साथ पांच एके-47 राइफलें थीं। नौकाओं को आगे की संयुक्त जांच के लिए निकटतम बंदरगाह तक ले जाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Coast Guard caught boats carrying 300 kg heroin, five AK-47 rifles near Minicoy Island

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे