लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक, एटीएस ने आठ पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रही नौका पकड़ी, 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय तटरक्षकों ने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को कच्छ जिले के जखाऊ तट के समीप मछली पकड़ने वाली एक नौका पकड़ी जिसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। नौका से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में एक पाकिस्तानी नौका द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी।

बयान में कहा गया, ‘‘सूचना मिलने के बाद तटरक्षक ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया।’’

बयान के मुताबिक बुधवार की रात भारतीय जल क्षेत्र के भीतर संदिग्ध पाकिस्तानी नौका नजर आयी और तटरक्षक कर्मियों ने इस नौका को घेर लिया।

बयान में कहा गया कि नौका से 300 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी।

बयान के मुताबिक, ‘‘आरंभिक जांच से पता चला कि तस्करी के जरिए यह खेप गुजरात तट के पास पहुंचायी जाने वाली थी। नौका और इस पर सवार आठ पाकिस्तानियों को आगे पूछताछ के लिए जखाऊ लाया गया है।’’

पिछले एक साल में मादक द्रव्य के तस्करों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि तटरक्षक ने करीब 5,200 करोड़ रुपये का 1.6 टन से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया है।

इससे पहले आईसीजी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘आईसीजी ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में आज भारतीय समुद्री क्षेत्र में आईएमबीएल (अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा) के समीप जखाऊ तट से पाकिस्तानी नौका पीएफबी (पाकिस्तानी फिशिंग बोट) पकड़ी। इसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे और 30 किग्रा हेरोइन रखी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल