लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोयला खदान में कोयला चोरों ने किया सुरक्षा कर्मियों पर हमला,तीन घायल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:48 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड),20 फरवरी झारखंड के धनबाद जिले में एक कोयला खदान से स्थानीय लोगों को कोयला चोरी करने से रोकने पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार को हमला किया ,जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना ‘ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड’ की कापसरा कोयला खदान में हुयी। हमले में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और पुलिस के चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

निरसा उप खंड पुलिस अधिकारी विजय कुशवाहा ने बताया कि सैकडों की संख्या में लोग मुगमा इलाके में कोयला खदान के कचरास्थल से कोयला चोरी कर रहे थे और इस दौरान खदान के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि चोरी कर रहे लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, इसकी जानकारी सीआईएसएफ और पुलिस को दी गई और उनके वहां पहुंचने पर उन पर भी हमला किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ घटना में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और चार कार क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों को आता देख कर कोयला चोर वहां से फरार हो गए।’’

उन्होंने कहा कि कोयला खदान में चोरी रोकने के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में भी कापसरा कोयला खदान में इसी तरह की घटना में स्थानीय लोगों ने ईसीएल के महाप्रबंधक की कार पर हमला किया था, जिसके बाद उनके अंगरक्षक को हवा में गोली चलानी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos