लाइव न्यूज़ :

गैर ऊर्जा क्षेत्र के लिये कोयले की आपूर्ति नियंत्रित की है, रोकी नहीं : कोल इंडिया अधिकारी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:28 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कहा है कि उसने गैर ऊर्जा क्षेत्र के लिए कोयले की आपूर्ति घटाई है, पूरी तरह से रोकी नहीं है, ताकि ईंधन की कमी का सामना कर रहे बिजली संयंत्रों की आपात जरूरत पूरी की जा सके। यह दावा सीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को किया।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न औद्योगिक निकायों ने आरोप लगाया था कि उनका उत्पादन कोयला संकट की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इनमें सीमेंट, एल्यूमीनियम, लोहा और इस्पात क्षेत्र प्रमुख हैं, जो गैर ऊर्जा क्षेत्र के कोयले के सबसे प्रमुख उपभोक्ताओं में शामिल हैं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ऊर्जा क्षेत्र में कोयले की अचानक बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए हमने गैर ऊर्जा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की आपूर्ति नियंत्रित की है, लेकिन रोकी नहीं है। हमारी गैर ऊर्जा क्षेत्र को रोजाना की जाने वाली कोयले की आपूर्ति दो लाख टन से अधिक है जबकि सामान्य आपूर्ति करीब तीन लाख टन होती है।’’

उन्होंने बताया कि कंपनी सरकार द्वारा बिजली उत्पादकों को आपूर्ति के लिए दिए गए लक्ष्य को पूरा कर रही है। हालांकि, दशहरा की छुट्टी की वजह से इसमें थोड़ी कमी आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे