लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला: बंगाल सीआईडी ने प्रमुख आरोपी के निकट सहयोगी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 11:51 IST

Open in App

कोलकाता,13 मार्च पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने करोड़ों रुपए के कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी अरूप माझी उर्फ लाला के एक करीबी सहयोगी को पश्चिम वर्धमान जिले के अंदल से गिरफ्तार किया है।

राज्य की जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू होने के बाद से राज्य अपराध जांच विभाग द्वारा की गई यह पहली गिरफ्तारी है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति रणधीर सिंह काफी समय से लाल के लिए काम कर रहा था और घोटाले में शामिल है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ एक सूचना के आधार पर सीआईडी के कर्मियों ने शुक्रवार रात को सिंह को अंदल से गिरफ्तार किया है। घोटाले में उसकी संलिप्तता के बारे में और पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं राज्य सीआईडी ने घोटाले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

सीबीआई ने लाल के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रिश्तेदार एवं डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी और उनकी एक अन्य रिश्तेदार से भी पूछताछ की थी।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापे भी मारे गए थे।

गौरतलब है कि राज्य सीआईडी के कर्मी कथित अवैध खनन मामले की जांच के लिए आसनसोल-रानीगंज कोयला इलाके और पश्चिम वर्धमान जिले के कुनुस्तोरिया तथा मजोरा कोयला खदान से कोयला चोरी के मामले की जांच के लिए इन स्थानों पर गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों