लाइव न्यूज़ :

कोयला परियोजना: ममता बनर्जी ने प्रभावित होने वाले लोगों के लिए 10 हजार करोड़ मुआवजा पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:08 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले में देवचा-पचामी कोयला खदान परियोजना के कारण विस्थापित या प्रभावित होने वाले लोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा मंगलवार को की।

कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला ब्लॉक ‘देवचा पचामी हरिसिंघा दीवानगंज’ पश्चिम बंगाल को आवंटित किया था।

बनर्जी ने विधानसभा में कहा, “हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो सिंगूर में हुआ (कार परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण।) हम एक सरकारी जमीन पर परियोजना की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार जनता के लिए है। हम बलपूर्वक काम करने में विश्वास नहीं रखते।” बनर्जी ने कहा कि खनन परियोजना से बीरभूम और पड़ोसी जिलों में एक लाख रोजगार पैदा हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “अपना घर या जमीन देने वाले हर परिवार के एक सदस्य को पुलिस बल में जूनियर कांस्टेबल की नौकरी दी जाएगी। सरकार ने परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों को 10 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि मजदूरों को भी इस पैकेज से बकाया राशि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल