लाइव न्यूज़ :

मार्मागोवा पोर्ट ट्रस्ट पर कोयले का परिचालन 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा : प्रमोद सावंत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:20 IST

Open in App

पणजी, 15 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि रोरो (रोल ऑन रोल ऑफ) फेरी सेवा समेत वैकल्पिक पर्यटन परियोजनाएं शुरू करने से मार्मागोवा पोर्ट ट्रस्ट पर कोयले का परिचालन 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं एक रेलवे लाइन के दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं को मंजूरी देकर पर्यावरण के साथ समझौता करने के आरोपों से इनकार किया।

कई एनजीओ और विपक्षी दलों ने भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य और मोल्लेम के राष्ट्रीय उद्यान से पारेषण लाइन बिछाने का इस आशंका से विरोध शुरू कर दिया है कि इससे पारिस्थितिकी नष्ट हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एमपीटी पर कोयला परिचालन कई अन्य वैकल्पिक पर्यटन परियोजनाएं शुरू करने से 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा। केंद्रीय नौवहन मंत्री अगले महीने गोवा आयेंगे। हम एमपीटी से फोर्ट अगुआदांद ओल्ड गोवा के लिए रोल ऑन रोल ऑफ शुरू कर रहे हैं । ’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन इकाइयां लगाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देकर सौर ऊर्जा नीति शुरू की है, ‘‘लेकिन अबतक केवल 29 गोवावासियों ने यह सुविधा उठायी है।’’

उन्होंने सभी 40 विधायकों से अपने निवास पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू