लाइव न्यूज़ :

कोयला खनन : आपराधिक मामलों में अपील के कानूनी मुद्दे पर न्यायालय फैसला करेगा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह पहले कानूनी मुद्दे पर गौर करेगा कि क्या आपराधिक मामले में एकल न्यायाधीश की पीठ के फैसले के खिलाफ अंतर अदालती अपील पर उच्च न्यायालय सुनवाई कर सकता है।

शीर्ष अदालत कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ की गई एक अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कथित कोयला खनन और परिवहन मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दी गई।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने अनूप माजी की अपील पर जवाब देने के लिए सीबीआई को और समय दे दिया। माजी एक कंपनी के निदेशक हैं जो सूखे ईंधन की खरीद-बिक्री करती है और यह पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में कथित तौर पर कोयले के अवैध व्यवसाय में आरोपी है।

माजी ने अपनी याचिका में कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है जिसने सीबीआई को पश्चिम बंगाल सरकार की सहमति के बगैर राज्य में कोयले के कथित अवैध खनन और परिवहन मामले की जांच को अनुमति दे दी।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई सुनवाई में पीठ ने पहले एक फैसले को उद्धृत किया जिसमें कहा गया कि आपराधिक मामले में एकल न्यायाधीश की पीठ के फैसले के खिलाफ अंतर अदालती अपील (इसे लेटर पैटेंट अपील :एलपीए: के नाम से भी जाना जाता है) उच्च न्यायालय में होगी।

पीठ ने कहा, ‘‘हम खंडपीठ में एलपीए पर सुनवाई के मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। हम इसके बाद की बातों को लेकर चिंतित नहीं हैं।’’

इसने सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता का आग्रह स्वीकार करने के बाद माजी की याचिका पर सुनवाई दस मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले पीठ ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी कर याचिका पर उनसे एक मार्च तक जवाब मांगा था। याचिका में दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 2018 में सहमति वापस लेने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अधिकार नहीं है।

बहरहाल, इसने माजी को सुरक्षा देने इंकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता