लाइव न्यूज़ :

कोयला खनन मामला : सीबीआई ने संदिग्ध मास्टरमाइंड अनूप मांझी से पूछताछ की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से अवैध खनन के कथित मास्टरमाइंड अनूप मांझी से मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अवैध खनन से जुड़े मामलों में मांझी उर्फ लाला को एक अप्रैल को दोबारा पूछताछ के लिये समन जारी किया है ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी से इस संबंध में पूछताछ के बाद इस मामले ने जोर पकड़ा है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से सत्ता हासिल करना चाहती है।

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिये अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार के रूप में उभरे हैं ।

भाजपा ने अभिषेक के खिलाफ हमले तेज कर दिये हैं। पार्टी ने उन्हें ‘‘भाइपो (भतीजा)’’ करार दिया और उनकी आलोचना करते हुये कहा कि वह ऐसी ‘एकल खिड़की’ बन गये हैं जिनकी सहमति के बगैर प्रदेश में कुछ नहीं होता है।

प्रदेश में राजनीतिक तापमान बढ़ने के साथ ही, मांझी और बनर्जी घराने के बीच कथित लेन-देन ने भाजपा को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर हमला करने का एक नया मौका मिल गया है।

सीबीआई ने इस संबंध में पिछले नवंबर में मांझी समेत अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां