लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोटा की तर्ज पर खोले जाएंगे कोचिंग संस्थान: रुपाणी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:37 IST

Open in App

गांधीनगर, 24 मार्च गुजरात सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने राजस्थान के कोटा की तर्ज पर उन छात्रों के लिए कोचिंग संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है जो आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के वास्ते आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं देना चाहते हैं।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कोचिंग संस्थान खोलने के लिए अलग से धन आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पेशेवर कोचिंग कंपनियों के सहयोग से चार बड़े शहरों में कोचिंग संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

रुपाणी ने कहा, “छात्रों को आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। गुजरात से अधिक संख्या में छात्रों का चयन हो इसके लिए अच्छी कोचिंग आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुजरात के छात्र कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत में विशेष कोचिंग संस्थान खोलने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल