लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से नीचे उतरते नजर आए छात्र, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2023 14:02 IST

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद कई लोगों को रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरते देखा गया।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। इसके बाद कई छात्रों को रस्सियों के सहारे खिड़कियों से नीचे उतरते देखा गया। दूसरी ओर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इमारत में आग लगने की घटना के बाद उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। 

सामने आई जानकारी के अनुसार अब आग पर काबू पा लिया गया है। तीन से चार छात्रों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस इमारत में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक लटक कर कूदते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार चार मंजिला इमारत के भूतल पर लगे बिजली के बोर्ड में आग लगने के बाद यह फैल गई। पहले धुआं उठने लगा। इसके बाद इमारत में अफरातफरी मच गई। हालांकि आग ज्यादा बड़ी नहीं थी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर मिली और कुल 11 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया था।

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी है कि सभी व्यक्तियों को इमारत से बचा लिया गया है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तरी दिल्ली में स्थित मुखर्जी नगर में बड़ी संख्या में कोचिंग केंद्र हैं और यहां दूसरे राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में हैं।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया