लाइव न्यूज़ :

जींद में कोच ने 14 साल की पहलवान के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 28, 2021 17:02 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 28 मार्च पुलिस ने नाबालिग पहलवान के साथ कथित रूप से बलात्कार के मामले में कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला थाना की कार्यवाहक प्रभारी प्रेम कुमारी ने पीड़िता के पिता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर रविवार को बताया कि आठवी में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा गांव के राजकीय स्कूल में बने अखाड़े में कुश्ती सिखने जाती है।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर छात्रा कुश्ती प्रशिक्षण के लिए अखाड़े गयी हुई थी, जहां कोच सोनू उसे स्कूल के कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

महिला थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर कोच सोनू के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो कानून, एससी/एसटी कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां