लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी क्रियाकलापों के लिये को-विन का विस्तार किया जा सकता है : विदेश मंत्रालय अधिकारी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान से जुड़े भारत के को-विन प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी क्रियाकलापों के लिये विस्तार किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि भारत अपने सहयोगी देशों के साथ इस प्लेटफार्म को साझा करने की दिशा में काम कर रहा है।

‘साइबर मुद्दों पर आसियान-भारत ट्रैक 1.5 संवाद’ में हिस्सा लेते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रीवा गांगुली दास ने कहा कि कुछ देश अपने राजनीतिक एवं सुरक्षा से जुड़े उद्देश्यों को हासिल करने के लिये साइबर क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर रहे हैं तथा सीमापार आतंकवाद के लिए भी वे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं ।

दास ने कहा, ‘‘ इसके साथ ही, दुनियाभर में गैर सरकारी तत्व और आतंकवादी अपने दायरे को बढ़ाने, विषैले दुष्प्रचार, घृणा एवं हिंसा फैलाने, युवाओं की भर्ती तथा फंड जुटाने के लिये साइबर क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं । ’’

उन्होंने कहा कि 5जी जैसी नयी प्रौद्योगिकी के उद्भव से इसके छिपे खतरों को लेकर काफी चिंताएं सामने आ रही हैं ।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का दायरा विभिन्न देशों से जुड़ा होता है और ऐसे में इस विषय पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है ताकि सूचना आधारभूत ढांचे की सुरक्षा के लिये अनुभवों एवं श्रेष्ठ पहलों को साझा किया जा सके ।

दास ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान में भारत ने को-विन प्लेटफार्म विकसित की जो विस्तृत, समावेशी और खुला प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के को-विन प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी क्रियाकलापों के लिये अनुकूल, विस्तार किया जा सकता है। स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों एवं सहयोग के लिये अपने सहयोगी देशों के साथ इस प्लेटफार्म को साझा करने की दिशा में काम कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा कि भारत साइबर सुरक्षा में द्विपक्षीय एवं अंतररष्ट्रीय सहयोग को काफी महत्व दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा