लाइव न्यूज़ :

झूठा साबित हुआ हर साल लाखों नौकरियां देने का मुख्यमंत्री का दावा : अखिलेश

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:53 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जून समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर साल लाखों नौकरियां देने का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा झूठा साबित हुआ है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा की खराब नीतियों के कारण बेरोजगारी ने अपना विकराल रूप दिखाया है। इस बेकारी ने जहां हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है, वहीं हर साल लाखों नौकरियां देने के मुख्यमंत्री के दावे का झूठ भी सामने ला दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर साल लाखों लोगों को रोजगार देने का दावा करते नहीं थकते थे, मगर सच यह है कि शिक्षकों की भर्ती हो या डॉक्टरों की अथवा विभागीय रिक्तियों की, हर जगह रुकावटें दिखती हैं। वर्ष 2016 में तत्कालीन समाजवादी सरकार के कार्यकाल में दारोगा के पदों पर भर्ती हुई थी। उसमें चयन हुआ और प्रशिक्षण भी दिलाया गया लेकिन सफल अभ्यर्थियों को अभी तक न तो तैनाती मिली है और न ही वेतन।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने इसी तरह 'इन्वेस्टर्स समिट' का भी खूब प्रचार किया, नए रोजगार के दावे किए गए, बड़े-बड़े विज्ञापन छपे, कई एमओयू हुए, मगर जमीन पर एक भी उद्योग नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय जो आईटी हब बना, अमूल प्लांट लगा और सैमसंग ने अपना कारोबार शुरू किया, आज उन्हें ही दिखाकर मुख्यमंत्री योगी अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। भाजपा के शासनकाल में न तो मेडिकल कॉलेज बने, न एम्स चालू हो पाए और न ही नए विश्वविद्यालय बने। इसी का नतीजा है कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन हर क्षेत्र में निचले पायदान पर दिखाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए