लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पताल को अपेक्षित जरूरी दवाएं, उपकरण सीएमओ उपलब्ध कराएंगे: उप्र सरकार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:44 IST

Open in App

मथुरा, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे सभी निजी अस्पतालों को अपने यहां भर्ती मरीजों के उचित इलाज के लिए अपेक्षित दवाओं एवं उपकरणों की आवश्यकता पड़ने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस बारे में बताया।

शर्मा ने ‘भाषा’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए दवाओं एवं उपकरणों की कोई कमी नहीं है। यह सब स्थिति कालाबाजारी करने वालों की बनाई हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस रेमडेसिविर इंजेक्शन के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है वह निश्चित तौर सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन राज्य सरकार ने हर जिले की स्थिति के अनुसार कोटा तय किया है और वहां के मुख्य चिकित्साधिकारी वास्तविक मांग के मुताबिक उक्त इंजेक्शन उपलब्ध करा रहे हैं।’’

मंत्री ने बताया, ‘‘दूसरी ओर, इंजेक्शन की कालाबाजारी से जुड़े लोग मोटा पैसा कमाना चाह रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए कोविड-19 रोगियों के उपचार में जुटे सभी निजी अस्पतालों को कहा गया है कि वे सीएमओ को आवश्यक इंजेक्शनों की सूची उपलब्ध कराएं जिसके बाद सीएमओ अपने कोटे के अनुसार उन्हें इंजेक्शन जारी कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया