हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता?, सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2026 06:52 IST2026-01-26T06:50:01+5:302026-01-26T06:52:33+5:30

Republic Day 2026 LIVE Updates:

CM Yogi wrote Heartiest congratulations 77th Republic Day Our patriotism sense duty dedication towards development makes our democracy strong and powerful | हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता?, सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

Republic Day 2026 LIVE Updates

HighlightsRepublic Day 2026 LIVE Updates:Republic Day 2026 LIVE Updates:Republic Day 2026 LIVE Updates:

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता है। आइए, अपने अमर सेनानियों को स्मरण करने के साथ, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक 'सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी ने देश के नाम एक अत्यंत प्रेरणादायी संबोधन दिया है। उन्होंने हमारे संविधान की विशेषता को रेखांकित करते हुए उस सामूहिक भावना की सराहना की, जिसने हमारे राष्ट्र को निरंतर आगे बढ़ाया है। उनका यह संबोधन हर देशवासी को लोकतंत्र को सशक्त बनाने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

भारत और भारतीय 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयार हैं। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह समारोह सोमवार, 26 जनवरी को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर की महत्ता को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 77वें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। 

Web Title: CM Yogi wrote Heartiest congratulations 77th Republic Day Our patriotism sense duty dedication towards development makes our democracy strong and powerful

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे