लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का अधिकारियों से कहा- बाढ़ शरणालयों में भी हो भौतिक दूरी का पालन, वहां रहने वालों की कराई जाए मेडिकल जांच

By भाषा | Updated: August 10, 2020 18:11 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में विभिन्न बांधों और जलाशयों से पानी छोड़े जाने की सूचना की लगातार जानकारी रखी जाए ताकि बाढ़ की आशंका वाले जिलों में पहले से ही तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल बारिश में नेपाल तथा उत्तर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित बांधों तथा जलाशयों से छोड़ा गया पानी निचले इलाकों में बाढ़ रूपी मुसीबत पैदा करता है।मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 14 शरणालयों में लगभग 800 व्यक्ति रह रहे हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 4,300 खाद्यान्न किट प्रभावित परिवारों को बांटी गई हैं और अब तक 44,700 किट वितरित की जा चुकी हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ शरणालयों में रह रहे लोगों के बीच कोविड-19 के मद्देनजर भौतिक दूरी सुनिश्चित करने और उनकी चिकित्सकीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के बाढ़ शरणालयों में सारी व्यवस्था ठीक की जाए।

खासकर कोविड-19 के मद्देनजर भौतिक दूरी पालन किया जाए और वहां रह रहे लोगों की चिकित्सकीय जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि योगी ने ये भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में विभिन्न बांधों और जलाशयों से पानी छोड़े जाने की सूचना की लगातार जानकारी रखी जाए ताकि बाढ़ की आशंका वाले जिलों में पहले से ही तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

गौरतलब है कि हर साल बारिश में नेपाल तथा उत्तर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित बांधों तथा जलाशयों से छोड़ा गया पानी निचले इलाकों में बाढ़ रूपी मुसीबत पैदा करता है। इस बार भी मुख्यतः इन्हीं इलाकों से छोड़े गए पानी की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ कहर ढा रही है।

गोयल ने बताया कि इस समय प्रदेश के 19 जिले-अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महराजगंज, मऊ, पीलीभीत, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर के 582 गांव प्रभावित हैं जिनमें से 303 का संपर्क बाकी स्थानों से कट चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 300 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है। मौजूदा वक्त में तीन जिलों के 14 शरणालयों में लगभग 800 व्यक्ति रह रहे हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 4,300 खाद्यान्न किट प्रभावित परिवारों को बांटी गई हैं और अब तक 44,700 किट वितरित की जा चुकी हैं। राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 922 नौकाओं को बाढ़ राहत कार्य में लगाया गया है।

इसके अलावा 715 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है और विभिन्न विभागों से तालमेल कर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वक्त बाढ़ से संबंधित कोई भी चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रभावित इलाकों में राहत कार्य किया जा रहा है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

इस दौरान निघासन लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 18 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कायमगंज (फर्रुखाबाद) में 11, शारदा नगर (लखीमपुर खीरी) और मुजफ्फरनगर में 10-10, कैसरगंज (बहराइच) और पूरनपुर (पीलीभीत) में सात-सात, हाथरस तथा बदायूं में पांच-पांच सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों