लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'जवानों की पिटाई' वाले बयान को सीएम योगी ने बताया अत्यंत ही अमर्यादित, कहा-देश और सेना से मांगे माफी

By आजाद खान | Updated: December 17, 2022 16:50 IST

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने दावा करते हुए था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि हमारी सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतवांग सेक्टर में 'जवानों की पिटाई' वाले राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का यह बयान अत्यंत ही अमर्यादित और बचकाना है। यही नहीं सीएम योगी ने राहुल गांधी को देश और सेना से माफी मांगने की भी बात कही है।

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राहुल गांधी के सेना के जवानों के लिए दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान को बचकाना और अत्यंत ही अमर्यादित करार दिया है। 

दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हुए झड़प को लेकर एक बयान दिया था और कहा था कि चीन हमारे जवानों को पीट रहा है। यही नहीं कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है। ऐसे में राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा के कई नेताओं ने आपत्ति जताई है। 

सीएम योगी ने क्या कहा है 

राहुल गांधी के 'जवानों की पिटाई' वाले बयान को लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया है। उन्होंने इनके बयान की कड़ी निंदा की और माफी की मांग की है। ऐसे में इस पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा है कि, "राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उनसे ये मांग करते हैं वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे।"

राहुल गांधी ने क्या कहा था

भारत और चीन के तवांग वाले मुद्दे को लेकर इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘जो चीन का खतरा है और मुझे तो वो स्पष्ट है और मैं इसको लेकर दो-तीन साल से कह रहा हूं, लेकिन केंद्र सरकार उसको छिपाने की कोशिश कर रही है। सरकार उसको नजरअंदाज कर रही है, मगर उस खतरे को न तो छुपाया जा सकता है और न ही उसकी अनदेखी की जा सकती है।’’

उन्होंने आगे कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है। यही नहीं अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में उन्होंने भी कहा था और बोला था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की ‘‘पिटाई’’ की जा रही है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराहुल गांधीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया