लाइव न्यूज़ :

हाथरस घटना के बाद नए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले- सरकार अंतिम पीड़ित व्‍यक्ति को न्‍याय दिलाने के लिए संकल्‍पबद्ध है

By भाषा | Updated: October 3, 2020 19:33 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन की नींव मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए दक्ष और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था अत्‍यंत आवश्‍यक है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की सराहना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने हर परिस्थिति में अपने दायित्‍वों का निर्वहन किया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वषों में प्रदेश में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की नियुक्ति की है।

लखनऊ:  हाथरस गैंगरेप मामले में यूपी पुलिस के रवैये को लेकर लगातार उठ रहे सवाल के बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार अंतिम पीड़ित व्‍यक्ति को न्‍याय दिलाने के लिए संकल्‍पबद्ध है तथा पुलिस अधिकारी और अभियोजक अपनी प्रभावी पैरवी से अपराधियों को दंडित कराएं। उन्होंने कहा कि सुशासन की नींव मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए दक्ष और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था अत्‍यंत आवश्‍यक है।

उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और उसके पर्दाफाश के साथ ही पुलिस अधिकारी और अभियोजक अपनी प्रभावी पैरवी से अपराधियों को दंडित कराएं। मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षकों एवं सहायक अभियोजन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रहे थे।

पुलिस की सराहना करते हुए उन्‍होंने कहा कि यूपी पुलिस ने हर परिस्थिति में अपने दायित्‍वों का निर्वहन किया है और कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी में मजबूत स्‍तंभ की तरह कार्य किया है। उन्‍होंने बताया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वषों में प्रदेश में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की नियुक्ति की है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस उपाधीक्षकों के बीच समग्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु दरवेश कुमार, इनडोर प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु कमलेश कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु विपर्णा गौड़ को बधाई दी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। ज्ञातव्य है कि पुलिस उपाधीक्षक पद के 85वें आधारभूत प्रशिक्षण कोर्स के 30 अधिकारियों व सहायक अभियोजन अधिकारी पद के 30 अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसहाथरसhathras-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया