लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने कहा- नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए, किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए

By भाषा | Updated: June 28, 2020 06:09 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि नेपाल सीमा पर निगरानी तेज कर दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि यहां माफिया को बिल्कुल पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि नेपाल सीमा पर निगरानी तेज कर दी जाए।उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि यहां माफिया को बिल्कुल पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिले में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने शनिवार को गोंडा और बलरामपुर जिलों का दौरा कर वहां अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने गोंडा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा यह पूछे जाने पर कि कार्य कितने दिन में पूर्ण करा लिया जाएगा, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खंड गोंडा द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य (गाद निकालना)के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

अधिशासी अभियंता यांत्रिक ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि बन्धों की सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जिले में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले से लगती नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिले में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद में एल-2 अस्पताल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रदेश में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से की जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया