लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को उकसा कर आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैंः चौधरी

By भाषा | Updated: July 17, 2019 14:22 IST

''सपा आजम खां के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। आजम के विरुद्ध जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी है ... विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गये, शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे।''

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गई है।दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह सपा सांसद आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।

चौधरी ने कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिलचस्पी लेकर राजनीतिक प्रतिशोधवश लोगों को उकसा कर आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''सपा आजम खां के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। आजम के विरुद्ध जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी है ... विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गये, शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे।''

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह पर मुस्लिम और यादव वर्ग के लोगों की हत्या की जा रही है।

सूबे में अघोषित आपातकाल सरीखे हालात हो गये हैं। योगी सरकार भय का वातावरण बना रही है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि सपा अपने दम पर उपचुनाव लड़ेगी। चौधरी ने दावा किया कि जिस तरह सपा 2012 में अकेले सत्ता में आयी थी, उसी तरह आने वाले समय में भी सपा अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनायेगी।

उन्होंने सपा सांसद नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि चंद्रशेखर जी उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं तथा उनके परिवार के लोगों के लिये उनकी शुभकामनाएं हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया