लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में बनेगा भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा और डिजिटल म्यूजियम, शहर के विकास के लिये योगी ने दिये निर्देश

By भाषा | Updated: July 23, 2019 04:12 IST

योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों तथा स्रोतों से वित्तीय व्यवस्था किये जाने की बात भी कही।

Open in App
ठळक मुद्दे अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा की स्थापना के सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां लोक भवन में परियोजना के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं सम्बन्धी परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। इस परियोजना के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबन्धक स्तर के अधिकारी को नियुक्त किए जाने और अगस्त, 2019 से इस परियोजना के लिए वास्तुविदों के चयन की प्रक्रिया आरम्भ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस परियोजना के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की एक अलग टीम गठित की जाए।’’

मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां लोक भवन में परियोजना के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना से अयोध्या पूरे विश्वपटल पर अपने मौलिक धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ उभरेगी। उन्होंने इस परियोजना के सम्बन्ध में गुजरात सरकार का सहयोग लिए जाने का भी निर्देश दिया।’’ बैठक में परियोजना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट के गठन पर निर्णय लिया गया और परियोजना के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता के लिये गुजरात सरकार के साथ एमओयू हस्ताक्षर किये जाने का भी फैसला लिया गया।

योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों तथा स्रोतों से वित्तीय व्यवस्था किये जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि परियोजना की साइट के सर्वे तथा इनवायरमेन्ट असेसमेन्ट एण्ड फीजिबिलिटी स्टडी के लिए नीरी (नागपुर) एवं आई0आई0टी0 कानपुर का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने परियोजना के सुचारू समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक विकास एवं आवास विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने के भी निर्देश दिये।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा की स्थापना के सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है। इस परियोजना में प्रतिमा की स्थापना के अलावा भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इण्टरप्रेटेशन सेन्टर, लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, पार्किंग, लैण्डस्केपिंग एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं का विकास शामिल हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं