लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण, उपस्थित नहीं मिला कोई अधिकारी

By भाषा | Updated: August 28, 2020 16:40 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अधीनस्थ कार्यालयों का निरिक्षण करे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा, कार्यालय समय में अधिकतर अधिकारियों और कर्मचारियों का अनुपस्थित होना यह दर्शाता है कि कार्यालय में अनुशासनहीनता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय और अनुशासन का पालन करें

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार (28 जुलाई) को सहकारिता भवन स्थित आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां कोई अधिकारी उपस्थित नहीं मिला। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य सचिव ने सहकारिता भवन स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं मिला। करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।

विज्ञप्ति के मुताबिक तिवारी ने कहा कि कार्यालय समय में अधिकतर अधिकारियों और कर्मचारियों का अनुपस्थित होना यह दर्शाता है कि कार्यालय में अनुशासनहीनता है एवं प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव है। तिवारी ने कहा कि इस अनुपस्थिति को लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा तथा अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में कटौती के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही अलग से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय और अनुशासन का पालन करें तथा संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्परता से निस्तारण करें। विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्य सचिव सुबह 9.40 बजे सहकारिता भवन में रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां कोई भी उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया।

तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और जन-समस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित