लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने किया 'वृक्षारोपण महाकुम्भ' का शुभारंभ, बनाया गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 10, 2019 05:44 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में सौ साल या उससे पुराने पेड़ों की गिनती कर उन्हें विरासत के रूप में संरक्षित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस उपलब्धि को गिनीज विश्व रिकार्ड में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाकुम्भ के 'लोगो' का अनावरण भी किया और पांच महिलाओं को सहजन के पौधे भी दिए।

 भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत प्रयागराज स्थित परेड ग्राउण्ड में निःशुल्क पौध वितरित किये जाने के कार्यक्रम में छह घण्टे में एक ही स्थल पर 76823 निःशुल्क पौधा वितरित कर विश्व रिकार्ड बनाया गया।

इस उपलब्धि को गिनीज विश्व रिकार्ड में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुम्भ के बाद उनका प्रयागराज आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज एक नहीं चार रिकार्ड बने हैं, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में एक घंटे में (सुबह 09 से 10 बजे तक) पांच करोड़ वृक्षारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा जनपद कासगंज में शुभारम्भ किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक ही स्थान पर एक लाख एक हजार पौध रोपण किया गया। साथ ही, प्रयागराज मे एक निश्चित समयावधि में एक ही स्थान पर 76823 पौध वितरण कर विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है तथा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुम्भ के तहत अभी तक लगभग 22 करोड़ से अधिक पेड़ लगा दिये गये हैं। योगी ने प्रदेश में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभागों व संस्थाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हजारों की संख्या में निःशुल्क पौध वितरण किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, संस्थाओं व जन सामान्य ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपना मूल्यवान सहयोग दिया।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है और अब हमें रोपित किए पौधे को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि वन है तो जीवन है, इस सिद्धान्त को हमें हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक से एक विराट आयोजन हो चुके हैं, जो दूसरों को बड़े आयोजन करने की सीख दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लोगों को जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए हम सबको वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे भी अधिक वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है और ऐसे वृक्षों का चयन किया जा रहा है, जो 100 वर्ष से अधिक के हो चुके हैं, उनको संरक्षण प्रदान कर दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को सम्बोधित करते हुए वृक्षों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि पर्याप्त मात्रा में वन होने से वर्षा समय से होती है। जीवन के लिए जल जरूरी है और जल के लिए वृक्ष जरूरी हैं। भाषा अमृत रंजन रंजन

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं