लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने आवश्यक उपकरण लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिया अपना अधिकारिक विमान

By अनुराग आनंद | Updated: June 4, 2020 14:26 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की लड़ाई में अपना सरकारी हेलिकॉप्टर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ का यह हेलिकॉप्टर 9 जून को मशीनों की एक खेप लेने गोवा जाएगा।उत्तर प्रदेश में अब तक 2466 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से लड़ाई के दौरान जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों से आवश्यक चिकित्सा सामग्री लाने के लिए अपने अधिकारिक विमान को इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। 

अब सीएम योगी आदित्यनाथ के इस विमान को स्वास्थ्य विभाग दूसरे राज्यों से कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए आवश्यक सामग्री को लाने के लिए कर सकेगा। प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मृतकों के संख्या में वृद्धि का भी अनुमान है। यही वजह है कि सरकार हर तरह से स्वास्थ्य विभाग को मजबूती देने का प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की लड़ाई में अपना सरकारी हेलिकॉप्टर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। ताकि गोवा से कम समय में टेस्टिंग किट (ट्रू-नेट मशीनें) मंगाई जा सकें और उन्हें जिलों को भेजा जा सके। यह हेलिकॉप्टर 9 जून को मशीनों की एक खेप लेने गोवा जाएगा। लॉकडाउन के कारण जब ट्रेनें चलना बंद हो गई थीं, उस समय देश के दूसरे राज्य से कोरोना की जांच किट प्रदेश में लाना एक बड़ी समस्या थी। तब मुख्यमंत्री ने 7 अप्रैल को अपना सरकारी हेलिकॉप्टर बेंगलुरु भेजा था। वहां से 150 ए स्टार फॉर्टिट्यूड किट-2.0 मंगवाई गई थीं। 

बता दें कि अनलॉक फेज-1 के चौथे दिन राज्य में राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे के भीतर 141 नए केस सामने आए। इसके पहले लगातार दो दिन से 300 से ज्यादा कोरोना केस मिल रहे थे।

इन नए केसों में 62 प्रवासी श्रमिक हैं। अब तक 2466 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 8888 पहुंच चुका है। इनमें से 3383 एक्टिव मरीज हैं। उधर, मरने वालों का आंकड़ा 248 हो गया है। 

इसके अलावा, योगी सरकार ने 14 नई टेस्टिंग लैब खोलने को मंजूरी दी है। इसमें एक सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में एक निजी कंपनी कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत खुलेगी, बाकी 13 को राज्य सरकार खोलेगी। ये लैब अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, जालौन, बदायूं और कन्नौज के राजकीय मेडिकल कालेज में खोली जाएंगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां