लाइव न्यूज़ :

यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अफसरों को सीएम योगी ने दिया ये आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2022 17:19 IST

यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए अधिकारियों को 10 प्राथमिक सेंटर को चिन्हित करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा, नोडल अफसर प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक माह जिले का दौरा करेंकहा - विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भर्ती से जुड़े मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शनिवार को सभी नोडल अफसरों को प्रभारी मंत्रियों के साथ जिले का दौरा करने का आदेश दिया है। 

अधिकारियों के साथ बैठक में CM योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि नोडल अफसर प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक माह जिले का दौरा करें, विभिन्न विभागों के खाली पदों पर भर्ती से जुड़े मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएं। यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए अधिकारियों को 10 प्राथमिक सेंटर को चिन्हित करने को कहा गया है।

इसके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए है कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 (भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र) के सभी संकल्प बिंदुओं को 5 वर्षों में लक्ष्यवार ढंग से पूरा किया जाए, प्रत्येक विभाग 100 दिन, 6 माह तथा वार्षिक लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी पूर्ति करें।

वहीं अधिकारियों को ई-ऑफिस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के भी आदेश दिए गए हैं। सभी विभागों में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए, पंचायत सहायकों की तैनाती को पूर्ण किया जाए। भारत सरकार से प्राप्त होने वाले पत्रों के उत्तर की एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राज्य के सीएम के रूप में यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। उनके साथ 52 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है।   

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे