लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछले पौने पांच साल के दौरान प्रदेश में नहीं हुआ कोई दंगा, न कोई पलायन

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2021 15:42 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में रही विपक्षी पार्टियों को सरकारों पर निशाना साधते हुए हुए बोले कोसी का दंगा कोई भूला नहीं है। जवाहर बाग में क्या होता था। याद करिये। हमारी सरकार में पिछले पौने पांच साल के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई पलायन नहीं हुआ।

Open in App

मथुरा: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 को लेकर सियासी पार्टियां ताबड़-तोड़ रैलियां कर रही हैं। रविवार को मथुरा में 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में रही विपक्षी पार्टियों को सरकारों पर निशाना साधते हुए हुए बोले कोसी का दंगा कोई भूला नहीं है। जवाहर बाग में क्या होता था। याद करिये। हमारी सरकार में पिछले पौने पांच साल के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई पलायन नहीं हुआ। 

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जो व्यापारी जो प्रताड़ित हिन्दू पिछली सरकारों में पेशेवर अपराधियों और माफिया द्वारा यहां से भगाए गए थे वे व्यापारी, वे हिन्दू अपने घरों में आए हैं और शान से अपने घरों में रह रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज प्रदेश से पलायन होता है पेशेवर अपराधियों और माफियाओं का। तो फिर सपा, बसपा और कांग्रेस को क्यों पीड़ा है। 

मथुरा के महाविद्या स्थित रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आयकर के छापों से सपा परेशान हो रही है। इस पर मैंने एक व्यक्ति से पूछा कि यह सब क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि आपको पता नहीं चोर की दाढ़ी में तिनका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल साल में किसी की संपत्ति 200 गुना बढ़ जाएगी। क्या कोई सोच सकता था, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार में यह सब देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने जो कहा वो पूरा किया। भेदभाव नहीं किया। सभी को विद्युत कनेक्शन दिए। विकास सबका, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। विधवा महिला व वृद्धावस्था को पेंशन एक हजार रुपये किया। गरीबों को निशुल्क राशन दिया। राज्य में दोबारा सत्ता पाने के लिए बीजेपी पार्टी की सरकार के द्वारा प्रदेश में कई तरह की योजनाओं का शिलान्यास, या उनकी नींब रखने का काम किया जा रहा है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमथुराBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां