लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आइसोलेशन वार्ड में 438, क्वारंटाइन में 4000 लोग, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ताजा अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 17:58 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे पास टेस्ट के लिए 10 लैब हैं, इनके माध्यम से हम 1200 से 1500 टेस्ट कर सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आज तक 314 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। राज्य में 75 जनपदों में से 37 जनपद ऐसे हैं जहां कम से कम एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।

कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आइसोलेशन वार्ड में 438 लोगों को और क्वारंटाइन में 4000 लोगों को रखा गया है। निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या 61,500 से अधिक है। 25 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे पास टेस्ट के लिए 10 लैब हैं, इनके माध्यम से हम 1200 से 1500 टेस्ट कर सकते हैं। 6000 से ज्यादा आइसोलेशन बेड हमारे पास हैं, क्वारंटाइन बेड की संख्या भी लगभग 12000 है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर जनपद में हमने 1 अस्पताल लेवल-1 के रूप में तैयार किया है, लेवल-2 के 51 अस्पताल हमारे पास प्रदेश में मौजूद हैं। हम लेवल-3 के भी 6 अस्पताल तैयार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज तक 314 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसमें से 168 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं। राज्य में 75 जनपदों में से 37 जनपद ऐसे हैं जहां कम से कम एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं