लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

By भाषा | Updated: August 2, 2021 12:06 IST

Open in App

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

योगी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ आज स्वदेशी कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेकर मन प्रफुल्लित है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में टीके का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है।’’

उन्होंने जनता से टीके लगवाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘ आप सभी लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’ । तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गत पांच अप्रैल को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos