लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा फैसला, लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी सरकार

By भाषा | Updated: April 24, 2020 15:54 IST

योगी सरकार दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूरों को वापस लाने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड-19 पर हुई मीटिंग के बाद कहा कि मजदूरों को वापस लाने का एक कार्य योजना तैयार की जाए।

लखनऊ:  देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां एक ओर लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस राज्य लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

योगी सरकार दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूरों को वापस लाने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड-19 पर हुई मीटिंग के बाद कहा कि एक कार्य योजना तैयार की जाए। इस योजना के तहत दूसरे राज्यों में फंसे हुए मजदूरों की चेकिंग और टेस्टिंग करने की योजना बने और फिर प्रदेश की सीमा में आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार उन मजदूरों को उनके जिलों तक अपनी बसों के माध्यम से पहुंचाएगी।  

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हॉटस्पॉट का 'यूपी मॉडल' काफी लोकप्रिय हुआ है और यह हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटेशन एवं होम डिलीवरी टीमें ही जाएं। योगी ने यहां अपने आवास पर आहूत बैठकों में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा, ''प्रदेश में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए अपनायी जा रही रणनीति अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हो रही है।

हॉटस्पॉट का यह ‘यूपी मॉडल’ काफी लोकप्रिय हुआ है। यह निरन्तर सुनिश्चित किया जाए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटेशन तथा होम डिलीवरी टीमें ही जाएं।'' उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लागू किये गये लॉकडाउन के निर्णय की विश्व में सराहना हो रही है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाए रखने के निर्देश भी दिये।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया