लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने प्रवासी मजदूरों को लेकर दिए सख्त निर्देश, कहा- कोई भी मजदूर पैदल उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 12:21 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में मजदूरों पर रोजी रोटी का संकट टूट पड़ा है। जिसके बाद वह पलायन करने को विवश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने आज (8 मई) "प्रवासी राहत मित्र ऐप" का उद्घाटन किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आप यह सुनिश्चित कीजिए कि प्रवासी मजदूर पैदल यात्रा कर यूपी ना वापस आए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर नागरिक को सुरक्षित घर लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रवासी कामगार व श्रमिक पैदल यात्रा कर न आएं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने श्रमिकों के लिए रोजगार की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। 

सीएम योगी ने  "प्रवासी राहत मित्र ऐप" किया उद्घाटन 

 यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि सीएम योगी ने आज (8 मई) "प्रवासी राहत मित्र ऐप" का लोकार्पण किया है। यह ऐप UNDP (यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम) के सहयोग से विकसित किया गया है।

इसका उद्देश्य अन्य प्रदेशों से यूपी में आने वाले प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ तथा उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने के साथ ही उनके कौशल के लायक भविष्य में नौकरी एवं आजीविका प्रदान करने में सहयोग करने हेतु इन प्रवासी नागरिकों का डेटा कलेक्शन करना है।

इस ऐप के जरिए सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपस में सूचना का आदान प्रदान कर इन प्रवासी नागरिकों के रोजगार एवं आजीविका हेत नियोजन एवं कार्यक्रम बनाने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया