लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है, अयोध्या में जल्द होगा मंदिर निर्माण

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:44 IST

योगी ने विश्वविद्यालयों में तैत्तिरीय उपनिषद की शिक्षा को आत्मसात किये जाने पर बल देते हुए कहा कि अगर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों ने उपनिषदों को खुद में उतारा होता तो वे हिंसा न करते।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 43वें स्थापना दिवस पर 'साहित्य भूषण' सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 में सफल 923 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयीं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है और अब अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, ''पूज्य संतों की साधना व्यर्थ नहीं जाती है। संतों की 500 वर्षों की साधना के बाद श्रीराम जन्मभूमि का फैसला आया है और अब अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बनेगा।''

योगी ने विश्वविद्यालयों में तैत्तिरीय उपनिषद की शिक्षा को आत्मसात किये जाने पर बल देते हुए कहा कि अगर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों ने उपनिषदों को खुद में उतारा होता तो वे हिंसा न करते।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मौसम खराब होने के कारण केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए कहा है, इसलिए मैं गृहमंत्री की तरफ से भी आपको शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय गुरुकुल की प्राचीन परम्परा को आगे बढ़ाते हुए देश और दुनिया के दिव्यांगजन को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय दिव्यांगजन की प्रतिभा का विकास कर उनको रोजगार के अवसर प्रदान कराने में सराहनीय कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 43वें स्थापना दिवस पर 'साहित्य भूषण' सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 में सफल 923 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयीं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा