लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी अगले 5 दिनों तक गोरखनाथ मंदिर से चलाएंगे यूपी की सरकार, दशहरा विजय जुलूस की करेंगे अगुवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 08:53 IST

बता दें कि प्रत्येक वर्ष गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र भव्य रूप में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी नौ दिन तक व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान सीएम योगी दशहरा विजय जुलूस की अगुवाई करेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित मोरारी बापू द्वारा राम कथा का शुभारंभ किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले पांच दिनों तक गोरखनाथ मंदिर से यूपी की सरकार चलाएंगे। बता दे कि सीएम योगी गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं और इस मंगलवार तक वो इसी भूमिका में दिखाई देंगे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मंदिर प्रबंधन के हवाले से बताया कि सीएम योगी बुधवार (9 अक्टूबर) की सुबह तक गोरखपुर में रहेंगे। गोरखपुर से वह नौ अक्टूबर की सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम योगी दशहरा विजय जुलूस की अगुवाई करेंगे। 

बता दें कि प्रत्येक वर्ष गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र भव्य रूप में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी नौ दिन तक व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह बिष्ट) का जन्म देवभूमि उत्तराखंड में 5 जून, 1972 को हुआ। उन्होंने विज्ञान से स्नातक किया।

इससे पहले शनिवार (5 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित मोरारी बापू द्वारा राम कथा का शुभारंभ किया। योगी ने कहा कि यह गोरखपुरवासियों का सौभाग्य है कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवस्वरूप भगवान गोरक्षनाथ जी की पावन धरती पर मोरारी बापू का आगमन हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम तो हम सब की श्वास-श्वास में बसे हैं और भगवान राम के हम सभी भक्त हैं तथा भक्ति में ही शक्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के जीवन में प्रेरणा लेते हुए देश के निर्माण में योगदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का नाम लिए बिना संकेत दिया कि बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

इस अवसर पर मोरारी बापू ने नाथ परंपरा के सभी संतों को नमन करते हुए कहा कि आज मैं परम पूज्य योगी जी महाराज का आशीर्वाद लेकर श्रीराम कथा आरंभ कर रहा हूँ। उन्होंने कहा मुझे बहुत प्रसन्नता है कि योगी के शासनकाल में मुझे भगवान गोरक्षनाथ की धरती पर 30 वर्षों बाद श्रीराम कथा कहने का अवसर मिला।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया