लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने छात्रा के इलाज के लिए दी करीब 10 लाख रुपये की सहायता, किसान पिता ने कही ये बात

By भाषा | Updated: August 20, 2020 15:15 IST

गोरखपुर की रहने वाली छात्रा मधुलिका मिश्रा (23) ने ट्विटर के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ से इलाज के लिए मदद मांगी थी। मधुलिका मिश्रा के पिता राकेश चंद्र मिश्रा एक किसान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधुलिका मिश्रा के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए हैं, इसका ऑपरेशन होना है।मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उम्मीद है कि इस धनराशि से उसका ऑपरेशन सकुशल संपन्न होगा और वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद गोरखपुर की बीएड की छात्रा के इलाज के लिए 9.90 लाख रुपये की सहायता दी । राज्य के सूचना निदेशक शिशिर ने 'भाषा' को बताया कि गोरखपुर के मछली गांव कैंपियरगंज के रहने वाले राकेश चंद्र मिश्रा की पुत्री मधुलिका मिश्रा के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए हैं, इसका ऑपरेशन होना है, लेकिन पैसे की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। 

गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार मधुलिका मिश्रा (23) जिले के मछली गांव की रहने वाली है और उसके पिता राकेश चंद्र मिश्रा एक किसान हैं। उसके दो भाई हैं जो पढ़ रहे हैं। मधुलिका ने नौ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था और सोशल मीडिया टि्वटर पर भी उनसे मदद की गुहार लगायी थी।

 मधुलिका के पिता राकेश चंद्र मिश्रा ने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो हम उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बताया कि उसके दिल के वाल्व में समस्या है। हम उसे लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान और किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय भी ले गये लेकिन वहां कोरोना वायरस के मरीजों के कारण अस्पताल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। तब हम उसे मेंदाता अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने बताया कि दोनों वाल्व बदले जायेंगे जिसका खर्च करीब दस लाख रुपये आयेगा।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘मैं एक गरीब किसान हूं और मेरे लिए इतने रुपये का इंतजाम कर पाना मुश्किल था। मेरी बेटी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और ट्विटर पर उनसे मदद मांगी। मैं मुख्यमंत्री का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी बेटी की मदद की। अब 24 अगस्त को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उसका ऑपरेशन होगा।’’

 सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी हुई थी। उन्होंने मधुलिका के पिता को पत्र लिखकर बताया कि उनकी पुत्री के मेदांता में इलाज कराने के लिए 9.90 लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत कर दिए गए हैं। यह धनराशि मेदांता अस्पताल को भेज दिये गये हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उम्मीद है कि इस धनराशि से उसका ऑपरेशन सकुशल संपन्न होगा और वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विवेकाधीन कोष से गरीब अस्वस्थ लोगों की मदद करते रहते हैं। प्रतिमाह इस कोष से करोड़ों रुपये प्रदेश के गरीबों के इलाज के लिए दिए जाते हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह