लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों पर रोक

By निखिल वर्मा | Updated: April 25, 2020 12:58 IST

कोरोना वारयस के मद्देनजर भारत में 3 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन है. केंद्र सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन से छूटें दे रही हैं. लेकिन हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीें मिलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के मामले 24 हजार पार कर चुके हैं और अब तक इससे 775 लोगों की मौत हुई है.कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, यहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 30 जून तक सार्वजनिक तौर पर इकट्ठा होने पर रोक लगाई जाई। आगे का निर्णय स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,621 हो गये। संक्रमण के मामले हैं 57 जिलों से आये हैं। अब तक करीब 206 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। 

देश में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 775 हो गई और संक्रमितों की संख्या 24,506 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 18,668 है जबकि 5,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। संक्रमित लोगों की कुल संख्या में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार शाम से लेकर अब तक 52 लोगों की मौत हुई है।

अब तक कुल 775 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 301 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 127, मध्य प्रदेश में 92, दिल्ली में 53, आंध्र प्रदेश में 29, राजस्थान में 27 और तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में संक्रमण से 25 लोगों की, तमिलनाडु में 22 जबकि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में अभी तक 17 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से पांच लोगों ने जान गंवाई जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों ने जान गंवाई। बिहार में दो लोगों की मौत हुई जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया