मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:45 IST2021-12-08T18:45:59+5:302021-12-08T18:45:59+5:30

CM Yogi Adityanath condoles the death of CDS and other army officers | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया है ।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) जनरल बिपिन रावत जी व उनकी धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में रावत जी सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति है।''

योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''सैन्य अधिकारियों एवं कर्मियों का आज हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन अत्यंत दुःखद है। असमय दिवंगत हुए माँ भारती के कर्मनिष्ठ सपूत राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को परमधाम में स्थान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CM Yogi Adityanath condoles the death of CDS and other army officers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे