लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान- 74000 पदों पर भर्ती जल्द, जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2021 19:46 IST

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30,000 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जबकि उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा 17,000 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नवचयनित 5,805 अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पुलिस कार्यालयों के कर्मियों के 1329 पदों, पुलिस रेडियो शाखा के विभिन्न स्तरों के 2244 पद हैं।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भर्ती बोर्ड और चयन आयोगों को निर्देश दिया है कि 74 हजार पदों पर चयन के लिए भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

उधर, पुलिस महकमे में भी 13,800 पदों पर दिसंबर, 2021 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया गया है। शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास पर उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ इन आयोगों/बोर्ड के तहत विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में बैठक की और हिदायत दी कि इनके द्वारा 74,000 पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए।

अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के समय अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी न तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएं।

उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां

गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30,000 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जबकि उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा 17,000 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसी प्रकार उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो0 ईश्वर शरण विश्वकर्मा तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फायरमैन एवं घुड़सवार पुलिस के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति

एक अन्‍य बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां लोक भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जेल वार्डन (पुरुष), जेल वार्डन (महिला), फायरमैन एवं घुड़सवार पुलिस के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति/चयन पत्र दिया। उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नवचयनित 5,805 अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस रेडियो शाखा के विभिन्न स्तरों के 2244 पद

मुख्यमंत्री ने स्वयं जेल वार्डन (पुरुष), जेल वार्डन (महिला), फायरमैन एवं घुड़सवार पुलिस के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति/चयन पत्र दिये। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बोर्ड द्वारा प्रचलित भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 9534 पदों, पुलिस कार्यालयों के कर्मियों के 1329 पदों, पुलिस रेडियो शाखा के विभिन्न स्तरों के 2244 पद हैं।

पुलिस विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर के 693 पदों की भर्ती की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने दावा किया कि उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 13,800 पदों के लिए भर्ती की कार्यवाही दिसम्बर, 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊप्रयागराजभारतीय जनता पार्टीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन